संवाददाताः कपिल भारद्वाज
नारनौलः हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शनिवार को कोरोना वायरस का कोई नया मरीज नहीं मिला। जिले में इस संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 77 है। जिले में आज 374 लोगों की कोरोना वायरस को लेकर स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 250 लोगों में सामान्य बीमारी मिली।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में आज छह मोबाइल टीमों ने 374 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 250 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में छह जून तक 63865 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 37709 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 77 कोरोना पोजिटिव मरीज हैं। इनमें से 36 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब जिले में कोविड-19 के 41 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 4080 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 484 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
मुंबईः भारतीय सिनेमा के दो महानायक एक बार फिर एक साथ रुपहले पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जी हां…
दिल्लीः इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आय दिन नये-नये बदलाव करता रहता है।…
इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…
दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…
स्टॉकहोमः आज यानी सात अक्टूबर से नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई। आज मेडिसिन या…
कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…