दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः सरकार ने लॉकडाउन खोलने के बाद देश में कोरोना से लड़ाई के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छह जून को दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले छह दिनों में कोरोना की जांच के लिए ने 66 नई लैब खोली गई हैं। इनमें 48 सरकारी और 18 निजी लैब हैं। इनमें हर रोज 10 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 137938 सैंपल की जांच की गई। देश में 4524317 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी छह जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9887 नये केस सामने आए। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 236657 लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। इनमें 115942 एक्टिव केस हैं। 114073 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 6642 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के पुष्टि मामलों की दर 5.2 प्रतिशत है। विश्व अन्य देश में भी कोरोना मरीजों की यही प्रतिशत निकल कर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here