file Picture

जनरल डेस्क

प्रखर प्रहरी

लद्दाखः पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझा को लेकर दोनों देश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक समाप्त हो गई है। आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे शुरू हुई यह बैठक शाम तक चली। इस दौरान भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अप्रैल की स्थिति बरकरार रखने को कहा।

सूत्रों के अनुसार चीन की चुशूल मोल्डो सीमा चौकी पर हुई इस बैठक के बाद भारतीय शिष्टमंडल वापस लेह लौट गया है। भारतीय शिष्टमंडल में सेना के लगभग 10 अधिकारी शामिल थे और इसका नेतृत्व लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह सिंह कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि भारत ने बैठक के दौरान चीन से इस क्षेत्र में अप्रैल की  स्थिति बरकरार रखने को कहा। बातचीत में  चीन की ओर से दक्षिण शियांग सैन्य डिविजन कोर के कमांडर मेजर जनरल लिन ने चीनी शिष्टमंडल का नेतृत्व किया।

आपको बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मुख्य रूप से तीन जगहों पर दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध है। पिछले लगभग एक महीने से दोनों ने वहां अच्छी खासी संख्या में सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here