Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1984 में पंजाब के अमृतसर में ऑपरेशन ब्ल्यूस्टार खत्म हुआ था। मुख्य पूजनीय स्थल हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने जमकर विरोध किया और इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। भारी खूनखराबे के बीच अकाल तख़्त को भारी नुकसान पहुंचा और कई सदियों में पहली बार हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो पाया।

1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1674 –  शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक, छत्रपति की उपाधि प्रदान की गयी।
1744 – फ्रांस और फारस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया था।
1844 – लंदन में यंग मेन्स क्रिस्चियन एसोसिएशन (वाईएमसीए) की स्थापना की गयी।
1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।

1919 – फिनलैंड ने बोल्शेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थायी क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 – बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से करीब 800 की मौत हो गई।

1984-पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार की समाप्ति हुई।
1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1997 – बैंकाॅक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।  
2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति बनी।

2007- दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला को कनाडा में प्रवेश करने से रोका गया।

2008-अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना में शुरू किया।

2010- 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल ने रॉबिक सोडरलिंग को 6-4,6-2, 6-4 से हराया।

06 जून को देश और दुनिया के इतिहास में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1733- ब्रिटेन के रसायन एवं भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का जन्म हुआ।

1829-अंग्रेज़ अधिकारी एओ ह्यूम का जन्म  हुआ।

1881- साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ।

1884- प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म हुआ।

06 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1976- सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ।

1982- कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन  हुआ।

1984- दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन हुआ।

2004 – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here