संवाददाताः दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फेक न्यूज प्रसारित करने के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुआ ने शुक्रवार की रात फेसबुक पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मेरे खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई है।
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार की ओर से दुआ के खिलाफ शिकायत के बाद अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया है। कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर कहा कि पत्रकारिता के नाम पर जिस प्रकार का जहर दिया है वह सबसे घातक है। उन्होंने कहा कि दुआ वरिष्ठ पत्रकार हैं लेकिन ना जाने उनके दिमाग क्या कुंठा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाफत करते करते देश की खिलाफत करने लगे।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर जिस प्रकार का जहर फैलाया जा रहा है उससे विश्व में भारत की छवि खराब हो रही है। अभी तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है लेकिन उनके खिलाफ दफ़ाएं और अधिक सख्त होनी चाहिए तथा उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…
दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…
स्टॉकहोमः आज यानी सात अक्टूबर से नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई। आज मेडिसिन या…
कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…
मुंबईः इजराइल-ईरान तनाव और चीन के प्रोत्साहन पैकेज के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार…
दिल्लीः ऐपल आईफोन 16 सीरीज नया अपडेट मिला है। इस फोन में सबसे बड़े अपडेट के तौर पर ऐपल इंटेलिजेंस…