Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

05 जून 2020 का राशिफलः-

मेष: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप खुद को बंधनों से मुक्त महसूस कर सकते हैं। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। आप पूरी तरह आनंद के मूड में रहेंगे। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष: आज आपकी कोई बड़ी ख्वाईश पूरी हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन में भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन: आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। करियर और बिजनेस का मामले में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क: आज का दिन सामान्य है। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सुधरेगा। अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें।

सिंह: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके अपने अंदर कुछ बदलाव लाएंगे। परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। कुछ मामलों में आपकी सराहना हो सकती है। जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको बहन और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या: भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करना ठीक रहेगा। आज बिजनेस में जोखिम उठाना फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत मजबूत रहेगी।

तुला: आज आप सफलता के शिखर पर रह सकते हैं। आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। यात्रा को टाल दीजिए। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें।

वृश्चिक: आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा।

धनु:  आप दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहेंगे। आपको अपने दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई आर्थिक लाभ का अवसर भी मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मकर: आज आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है। गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। अधिक वाद-विवाद न करें।

कुंभ: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। सितारों की मदद से सफलता मिलने का योग है। आपका उत्साह चरम पर रहेगा। परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण होगा। कुछ मुश्किल हालातों को आप बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन: आआपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें।

Shobha Ojha

Recent Posts

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

5 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

11 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

12 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

14 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

20 hours ago

अमेरिका ने चीन पर 125% नहीं, 145% टैरिफ लगाया है, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, अमेरिका में चीनी सामान ढाई गुना होगा महंगा

वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…

21 hours ago