दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः भारत में कोरोना की विकरालता लगातार बढ़ती जा रही है। देश में विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घटों के दौरान इस संक्रमण के रिकॉर्ड 9851 नये मामले दर्ज किये गये हैं तता 273 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार, तमिलनाडु में 27 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पांच जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-29 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 226770 हो गई है। वहीं इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक 6348 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय कोरोना के 110960 एक्टिव मामले हैं, जबकि 09462 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुक है। कोरोना से देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 77 हजार के पार पहुंच चुकी है। यहां अब तक 77793 लोग इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आए हैं तथा 2710 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 33681 लोग अब तक इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 27256 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 220 लोंगो की मौत हुई है। वहीं 14902 लोग इससे ठीक हुए हैं।

कोविड-19 से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थित भी काफी खराब है। यहां पर इस महामारी की चपेट में अब तक 25004 आ चुके हैं तथा 650 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 9898 लोग इससे निजात पाने में कामयाब हुए हैं। देश का पश्चिम राज्य गुजरात कोरोना से प्रभावित होने के मामले में देश में चौथे स्थान पर है। यहां इससे अब तक 18884 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1155 लोगों की मौत हुई है। वहीं 12667 से अब तक इससे ठीक हुए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश और यूपी सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here