विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66.33 लाख हो गई है। वहीं इसके कारण विश्वभर में अब तक 3.92 लाख लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। इसके बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर और रूस तीसरे नंबर पर है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौत के मामले में अमेरिका पहले, ब्रिटने दूसरे और ब्राजील तीसरे नंबर पर है।

अमेरिका की जॉन पॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार विश्व महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में इस संक्रमण से अब तक 18.73 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1.09 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में अब तक 6.15 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 34.021 लोगों ने जान गंवाई है। रूस में भी यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यहां पर 4.41 लाख लोग अब तक इसकी गिरफ्त में आए हैं तथा 5376 लोगों की मृत्यु हुई है।

इस वैश्विक महामारी के कारण ब्रिटेन की स्थिति काफी खराब है। यहां पर कोरोना से अब तक 39811 लोगों की जान गई है तथा 2.84 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। यूरोपीय देश इटली में भी कोविड-19 ने खूब कहर बरपाया है। यहां पर अब तक इस महामारी से 33689 लोगों की मौत हुई है तथा 2.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2.41 लाख लोग इस संक्रमण की चपेट में आए हैं तथा 27133 लोगों की मृत्यु हुई है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले भारत दुनियाभर में सातवें नंबर पर है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 2.27 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6363 लोगों ने जान गंवाई है। यूरोपी देश फ्रांस और जर्मनी में भी कोरोना के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में कोरोना के कारण अब तक 29.068 लोगों की मौत हुई है तथा 1.90 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहीं जर्मनी में 1.85 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 8635 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू और तुर्की सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here