Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज ही के दिन 1984 में भारतीय सेना ने पंडाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। पंजाब को उग्रवाद के दंश से छुटकारा दिलाने, खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने और सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थल स्वर्ण मंदिर को उग्रवादियों से मुक्त कराने के लिए शुरू किये गये इस अभियान को ऑपरेशन ब्लू स्टार नाम दिया गया था।  आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में पांच जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनी।
1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1806 – लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड का राजा नियुक्त किया गया।

1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।

1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1954 – बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।
1960 – मंगोलिया ने संविधान अपनाया।
1962 – अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।
1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1969 – मास्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन शुरू हुआ।
1972 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई।

1984- सेना ने पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।    
1990 – सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।        
1994- जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट एमाजॉन की स्थापना की।                                           2013 – इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।

05 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1972- उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ।
  • 1961- प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म हुआ।
  • 1879- भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एनएम जोशी का जन्म हुआ।

05 को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1910- प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक ओ हेनरी का निधिन हुआ।
  • 1942- प्रतिभाशाली ग़ज़ल एवं गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।
  • 1989- ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत हुआ।
Shobha Ojha

Recent Posts

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

5 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

5 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

5 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

1 day ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

4 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

4 days ago