Subscribe for notification
राष्ट्रीय

देश में 24 घंटे में कोरोना के 9304 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2.17 लाख हुई

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान इस संक्रमण के नौ हजार से अधिक मामले दर्ज किये हैं। भारत में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2.17 लाख हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से चार जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस संक्रमण के 9304 नये मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं इस दौरान इस जानलेवा विषाणु से 260 और लोगों की मृत्यु हुई है। देश में कोविड-19 से अब तक 2.17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6075 लोगों की मौत हुई है। वहीं 104107 लोग इससे ठीक हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 106737 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2560 नये मामले सामने आये हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74860 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2587 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 996 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए है। राज्य में अब तक 32329 इस महामारी से ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यहां संक्रमितों की संख्या 25872 पर पहुंच गई है तथा 208 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 14316 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दिल्ली देश में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 23645 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 606 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 9542 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात में कोरोना ने खूब कहर बरपाया है।  गुजरात में अब तक 18100 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1122 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 12212 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

Shobha Ojha

Recent Posts

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

6 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

6 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

7 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

1 day ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

4 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

4 days ago