विदेश डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः दुनियाभर में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व में अब तक 64.31 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 3.86 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिंग यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 में विश्वभर में सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है।
अमेरिका कोरोना से प्रभावित होने और इसके कारण होने वाली मौतों के मामले में विश्व में पहले नंबर पर है। इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर तथा रूस तीसरे नंबर पर है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौतों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर है। विश्व महामशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में अब तक 18.52 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 107175 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में कोरोना से अब तक 5.85 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32 548 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं रूस में अब तक 4.32 लाख लोग इस महामारी की गिरफ्त में आए हैं तथा 5208 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना ने ब्रिटेन की स्थिति काफी खराब कर दी है। यहां पर अब तक 2. 82 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 39811 लोगों की मौत हुई है। वहीं यूरोपीय देश इटली में कोविड-19 ने अब तक 33601 लोगों की जान ले ली है तथा 2.34 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। स्पेन में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां अब तक इससे 2. 41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 27128 लोगों की मृत्यु हुई है।
कोरोना से प्रभावित होने के मामले में भारत दुनिया का सातवां देश बन गया है। यहां अब तक 2.17 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 6088 लोगों ने जान गंवाई है। यूूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी कोरोना की वजह से स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में कोविड-19 से अब तक 1.15 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 29024 लोगों की मौत हुई है। वहीं जर्मनी में 1.85 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 8602 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू दुनियाभर में नौवें नंबर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 1.79 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 4894 लोगों की मौत हुई है। तुर्की इस महामारी से अब तक 1.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 4609 लोगों की मौत हुई है। वहीं खाड़ी देश ईरान में अब तक 1.61 लाख इसकी चपेट में आए हैं तथा 8012 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा चिली और मेक्सिको सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में यहां जानलेवा विषाणु काफी तेजी से पैर पसार रहा है।
ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…
दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…
दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…
दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…