Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

02 जून 2020 का राशिफलः-

मेष : आज के दिन थोड़ी चिंता रहेगी। परिवार में मांगलिक काम होगा। बेरोजगार लोगो को जॉब के लिए कॉल आ सकती है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा नहीं है। फिजूल खर्ची से बचे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों का पढाई में मन लगेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृष: आज के दिन मन शांत रहेगा। परिवारवालों और बच्चो के साथ वक़्त बिताएंगे, खुशनुमा माहौल बना रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो के लिए अच्छा दिन है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापारियों को निवेश में फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को दोस्तों से पढाई में सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है।

मिथुन: आज के दिन किसी निर्णय को लेने में असमर्थ होंगे। किसी से बिना मतलब का मतभेद हो सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर लोगो के काम में उनके बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। विद्यार्थी अपने पढाई में ज्यादा मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने तनाव और बढ़ सकते है, किसी तरह के मतभेद से बचे।

कर्क : आज के दिन मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सेहत उत्तम रहेगा। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो को नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार वालो के साथ वक़्त बिताएंगे। घर के बुजुर्गो की सेहत अच्छी होगी। विद्यार्थी आज अपने विचार से काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा माहौल रहेगा, किसी खास मुद्दे पर बात कर सकते है।

सिंह : आज के दिन अच्छा महसूस करेंगे। घरेलू खर्च बढ़ सकते है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो को ऑफिस से कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक मन प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए खुशखबरी आ सकती है। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बाते शेयर करेंगे।

कन्या: आज के दिन खर्चो पर ध्यान रखे। किसी निवेश से पहले सोच समझ ले। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी पेशा वाले नई नौकरी ज्वाइन करने का सोच सकते है। विद्यार्थियों का पढाई में मन लगेगा। जीवनसाथी के रिश्तो में किसी बात को लेकर नीरसता हो सकती है।

तुला: आज के दिन कोई बड़ा लाभ हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो को काम ज्यादा होगा। व्यापारियों को सोच समझ कर अपना काम बढ़ाना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी साथ पुरानी बातो को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक: आज के दिन बिगड़े काम बन जायेंगे। परिवार वाले और बच्चो के साथ पूरा वक़्त बिताएंगे। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। कोई बड़ा काम शुरू करने की सोच रहे है, बड़ो की राय जरूर ले। विद्यार्थी ऑनलाइन पढाई के माध्यम से पढ़ने में सहायता लेंगे। जीवनसाथी के सेहत का ख्याल रखे।

धनु: आज के दिन चिंता हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो के काम में गड़बड़ी होगी, बॉस से डॉट सुननी पड़ सकती है। ज्यादा काम की वजह से थकान महसूस होगी। स्वस्थ बेहतर नहीं रहेगा। पैसे का निवेश सोच समझ कर करे। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट में अपने अध्यापको की मदद ले सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में तनाव हो सकता है।

मकर: आज के दिन कोई समस्या आ सकती है। परिवारजन और बच्चो के साथ वक़्त बिताएंगे। ऑनलाइन व्यापारियों को लाभ हो सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर लोगो की मेहनत से बॉस खुश होंगे। घर के बुजुर्गो के सेहत का ख्याल रखे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी जिस क्षेत्र में रुचि दिखाएंगे, उस पर सफलता मिलेगी । जीवनसाथी से सम्बन्ध तनावपूर्ण हो सकता है।

कुंभ: आज के दिन कुछ अच्छा हो सकता है। परिस्थितियों में बदलाव होंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो को ऑफिस से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। काम पर पूरा ध्यान रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन। विद्यार्थियों को पढाई में सीनियर्स की मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

मीन: आज के दिन मानसिक चिंता से घिरे रहेंगे। धन लाभ के योग है। वर्क फ्रॉम होम वाले लोगो का काम जल्दी खत्म होगा । घर पर किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने से बचे। ऑफिस के सहकर्मी की फ़ोन पर मदद करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के झड़प हो सकती है।

Shobha Ojha

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

2 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

2 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

2 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

3 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

4 days ago