Subscribe for notification
खेल

हॉकी इंडिया ने की रानी को राजीव गांधी खेल रत्न,मोनिका, हमनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश

स्पोर्ट्स डेस्कः हॉकी इंडिया ने महिला टीम की कप्तान रानी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न तथा वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह का नाम अर्जुन पुरस्कार देने की सिपारिश की है। साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट के ध्यानचंद अवार्ड के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी डॉ. आरपी सिंह और तुषार खांडेकर तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कोच बीजे करियप्पा और रोमेश पठानिया का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है।

इस बात की जान हॉकी इंडिया ने दो जून को दी। उधर, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
 इस वर्ष खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान रानी ने अपनी अगुवाई में भारतीय महिला टीम को उल्लेखनीय सफलताएं दिलायी है। उनमें 2017 महिला एशिया कप में खिताबी जीत, 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक और 2019 में टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करना शामिल है। भारत ने अमेरिका को ओडिशा के भुवनेश्वर में हराकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। भारत की जीत में कप्तान रानी ने निर्णायक गोल दागा था। ओलम्पिक इस साल 24 जुलाई से होने थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण ओलम्पिक को अगले साल जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
 भारतीय महिला टीम ने इस अवधि के दौरान एफआईएच विश्व रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ नौंवां स्थान हासिल किया। रानी को वर्ष 2019 के लिए वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर चुना गया और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय हैं। रानी को 2016 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में पद्मश्री सम्मान मिल चुका है। वहीं स्ट्राइकर वंदना अपने 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच और मोनिका 150 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर चुकी हैं। दोनों के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश की गयी है। दोनों खिलाड़ियों की हिरोशिमा में 2019 एफआईएच  सीरीज फाइनल्स, टोक्यो 2020 ओलंपिक्स टेस्ट इवेंट और भुवनेश्वर में ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत की सफलता में प्रमुख भूमिका रही।
 भारतीय पुरुष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने टीम में उपकप्तान की भूमिका को बखूबी निभाया है। ओडिशा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीतने में उनकी प्रमुख भूमिका रही थी। टोक्यो 2020 ओलंपिक्स टेस्ट इवेंट में कप्तान मनप्रीत सिंह की अनुपस्थिति में हरमन ने कप्तानी संभाली थी और टीम को जीत दिलाई थी। हरमन रूस के खिलाफ ओलम्पिक क्वालीफायर जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

Shobha Ojha

Recent Posts

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

2 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

8 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

9 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

11 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

17 hours ago

अमेरिका ने चीन पर 125% नहीं, 145% टैरिफ लगाया है, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, अमेरिका में चीनी सामान ढाई गुना होगा महंगा

वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…

18 hours ago