दिल्ली डेस्क

दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के आठ हजार से अधिक नये मामले दर्ज जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 1.99 लाख के करीब पहुंच गई है। इस दौरान इस संक्रमण से 204 लगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 5598 हो गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दो जून को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 8171 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 198706 हो गई है। इस दौरान 204 लोगों की मृत्यु के बाद कुल मृतकों की संख्या 5598 हो गई। देश में अब तक कुल 95527 लोग इस संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में इस समय कोरोना के 97582 सक्रिये मामले है। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2358 नये मामले सामने आये हैं और 76 लोगों की मौत हुई है। राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70013 हो गई है तथा इस जानलेवा विषाणु से अब तक 2362 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 30108 लोग इससे ठीक हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है , जहां संक्रमितों की संख्या 23495 पर पहुंच गई है तथा 184 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 13170 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 20834 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 523 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 8746 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात चौथे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 17200 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1063 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 10780 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के सभी हिस्सों में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here