Subscribe for notification
राज्य

मनोज तिवारी की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से छुट्टी, आदेश गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

संवाददाता

दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज मनोज तिवारी की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। पार्टी ने उनकी जगह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की दिल्ली, छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर इकाइयों के अध्यक्षों का बदलाव किया है। दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वबीं छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में प्रो. एस. टिकेन्द्र सिंह को पार्टी की कमान सौंपी गयी है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के नाम के लिए पार्टी में कई दिनों से मंथन चल रहा था। जातिगत समीकरणों का ख्याल रखते हुए यह तय हुआ था कि इस बार पूर्वांचल के किसी व्यक्ति को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने की बजाय पंजाबी अथवा वैश्य समुदाय को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार पार्टी के बड़े नेताओं का मानना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वैश्य समुदाय से आते हैं और उन्हें वैश्यों का वोट काफी मात्रा में मिला था। अंतत: इसी विचार के अनुरूप आदेश गुप्ता का नाम तय हुआ।
 छत्तीसगढ़ में गत लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने धरमलाल कौशिक को हटाकर विक्रम उसेंडी काे अध्यक्ष बनाया था। उसेंडी के कार्यकाल में लोकसभा चुनावों में सफलता मिली थी लेकिन बाद के पंचायत एवं स्थानीय निकाय के चुनावों में पार्टी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में किसान पृष्ठभूमि के विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंपी है। साय 16वीं लोकसभा में रायगढ़ सीट से निर्वाचित हुए थे और इस्पात एवं खान राज्य मंत्री बने थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है। गत वर्ष 17वीं लोकसभा के चुनावों में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नये चेहरों को उतारने का निर्णय लिया गया था। इसलिए साय को भी टिकट नहीं मिला था।

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

1 day ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

1 day ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

3 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

3 days ago