दिल्ली डेस्क

दिल्लीः भारत वैश्विक महामारी से से सबसे अधिक प्रभावित होने के हिसाब से दुनियाभर में नौवें स्थान पर आ गया है। देश में पिछले 24 घंटें के दौरान इस संक्रमम के रिकॉर्ड 8380 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही देश में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 182143 हो गई है। वहीं इस अवधि में 193 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5164 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 31 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक इससे 182143 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5164 लोगों की मौत हुई है। वहीं 86984 लोग इस संक्रमण से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 89995 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2940 नये मामले सामने आये हैं और 99 लोगों की मौत हुई है। राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65,168 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2197 हो गई है। इस दौरान राज्य में 1084 लोग रोगमुक्त हुए है>राज्य में कुल 28081 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 21184 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 160 लोगों की मौ हुई है। वहीं 12 हजार लोग इससे अब तक ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थित भी कोरोना के कारण काफी खराब हो चुकी है। दिल्ली इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 18549 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 416 लोगों की मौत हुई है। वहीं 8075 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। देश के पश्चिम राज्य गुजरात में भी कोरोना ने काफी कहर बरपाया है। अब तक यहां 16343 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1007 लोगों की मौत हुई है। वहीं 9230 लोग इससे ठीक हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here