Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1921 में महात्मा गाँधी  ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को स्वीकृत और संशोधित किया। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया इस ध्वज में हिंदू और मुस्लिम समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले लाल और हरे रंग की पट्टियों को स्थान दिया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 31 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1727-फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1728 – रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड ने अपना पहला ओवरड्राफ्ट (एडिनबर्ग के व्यापारी विलियम हॉग को 1,000 पाउंड का) जारी किया।
1740 – फ्रेडरिक द्वितीय ने अपने पिता फ्रेडरिक विलियम प्रथम की मृत्यु के बाद फारस की सत्ता संभाली।
1759 – अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1787 – लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में पहला क्रिकेट मैच आयोजित हुआ।
1868 – पहली लोकप्रिय साइकिल दौड़ पेरिस के डे सेंट-क्लाउड में आयोजित की गई।
1878 – जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1907 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गई।
1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1929 – पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
1977 – भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
1985 – फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
1986 – फीफा विश्व कप मेक्सिको में शुरू हुआ।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 – बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
1999 – कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली।
2008 – विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2010- मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बना।

31 मई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1577- मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म हुआ।
  • 1722- भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ।
  • 1843- मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म  हुआ।
  • 1925- प्रलिद्ध फ़िल्मनिर्देशक, निर्माणकर्ता एवं पटकथाकार राज खोसला का जन्म हुआ।

31 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1931- प्रसिद्ध निबंधकार पूर्णसिंह का निधन हुआ।
  • 1988- प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं लेखक संतराम बीए का निधन हुआ।
  • 1987- लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का निधन हुआ।
  • 1988- भारत के प्रसिद्ध राजनेता,स्वतंत्रता सेनान, पत्रकार, साहित्यकार एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का निधन में हुआ।
Shobha Ojha

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

1 day ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

1 day ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

1 day ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

3 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

3 days ago