विदेश डेस्क

दिल्ली- दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच चुकी है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से अब तक 3.69 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 से अब तक 60.07 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 369156 लोगों की मृत्यु हुई है। अमेरिका इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां पर इसकी चपेट में अब तक 17,71 लाख लोग आ चुके हैं। वहीं 103781 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में इंग्लैंड अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 38448 लोगों की मौत हुई है तथा 2.75 लाख लोग इससे अब तक प्रभावित हुए हैं। यूरोपीय देश इटली में भी कोरोना ने खूब कहर बरपाया है। यहां इसके कारण अब तक 33340 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2.33 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे नबंर पर है। यहां इसके कारण अब तक 28834 लोगों की मौत हुई है तथा 4.99 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। स्पेन में कोविड-19 ने अब तक 27155 लोगों की जान ली है तथा 2.40 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

रूस में भी यह जानलेवा विषाणु काफी तेजी से फैल रहा है। रूस कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। यहां इससे अब तक 3.97 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4555 लोगों की जान गई है। कोरोना ने यूरोपी देश फ्रांस और जर्मनी में भी काफी कहर बरपाया है। फ्रांस में कोविड-19 से अब तक तक 28774 लोगों की मौत हुई है तथा 1.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं जर्मनी में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में अब तक 1.84 लाख लोग आए हैं तथा 8530 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत और तुर्की सहित दुनिया के सभी देशों में यह संक्रमण काफी तेजी फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here