Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 30 मई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।
1797 – विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।
1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ, इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
1859 – फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।
1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1910 – जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।
1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1962 – चिली में फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।
1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 – बंगलादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या हुई।
1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।
2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2012 – भारत के विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2015 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

30 मई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1909- प्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ।
  • 1922- अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म हुआ।

30 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1606 – सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का निधन हुआ।
  • 2000 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ।
Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

3 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

3 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

3 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago