विदेश डेस्क
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना ने दुनियाभर में अब तक 3.65 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं इससे अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 60 लाख के करीब पहुंच गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से विश्वभर में अब तक 59,23,432 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 3,64,849 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी के कारण होने वाली मौत के हिसाब से अमेरिका पहले नंबर पर है, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे स्थान पर है।
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना की महामारी से अब तक 17,48 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं 1,02,836 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में 4.66 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 27,878 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इस संक्रमण से अब तक 3.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 4374 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.73 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,243 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,229 लोगों की मौत हुई है और 2.33 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2.39 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 27,121 लोगों ने जान गंवाई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी कोविड-19 ने काफी कहर बरपाया है। फ्रांस में इसके कारण 28717 लोगों ने अब तक जान गंवाई है तथा 1.87 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं जर्मनी में कोरोना से 1.83 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8,504 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत और तुर्की सहित दुनियाभार के सभी देशों में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।
चेन्नईः इस बार 92वां वायुसेना दिवस समारोह रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। आपको बता…
दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर विभिन्न एजेन्सियों ने सर्वे किया है। विभिन्न एजेंसियों की…
दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल…
ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…