दिल्ली डेस्क

दिल्ली डेस्क

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस काफी तेजी से विकराल रूप धारण करते जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 7466 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इस अवधि में 175 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 29 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 1,65,799 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4706 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 89987 सक्रिय मामले हैं। वहीं 71105 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2598 नये मामले सामने आये हैं और बाद राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,546 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1982 लोगों की मौत हुई है। वहीं 18,616 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है । तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक 19,372 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 145 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 10,548 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली देश में सर्वाधिक प्रभावित होने के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 16,281 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 316 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 7495 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस महामारी से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात चौथे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 15,562 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 960 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 8003 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सहति देश के अन्य हिस्सों में भी यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here