दिल्ली डेस्क

दिल्लीः देश में दो दिनों तक आंशिक कमी के बाद कोरोना के मामलों में फिर वृद्धि हई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सा में इस संक्रमण के 6566 नये मामले दर्ज किये गये हैं। अब देश में इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 1,58,333 पर पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 194 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 28 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 1,58,333 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4531 लोगों की मौत हुई है। वहीं 67692 लोग ठीक हुए हैं। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 86110 सक्रिय मामले हैं। देश में बुधवार और मंगलवार को नये मामलों में कमी देखी गयी थी। बुधवार को 6387 तथा मंगलवार को 6535 नये मामले सामने आये थे। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2190 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 56,948 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1897 लोगों की मौत हुई है तथा 17,918 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 18,545 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 133 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 9909 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 15,195 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 938 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 7549 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।
कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में 15,257 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 303 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 7264 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में यह जानलेवा विषाणु काफी तेज से बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here