विदेश डेस्क

दिल्लीः विश्वभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 57 लाख हो गई है। वहीं इस जानलेवा महामारी से अब तक 3.56 लाख लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ अमेरिका में ही इससे एक लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनीवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 57 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 3,55,668 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका दुनियाभर में पहले पायदान पर है। वहीं ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौत के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर है। सिर्फ अमेरिका में ही एक लाख से अधिक लोगों ने इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना की महामारी से अब तक 17 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं 1,00,442 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्राजील में संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हो गयी है। यहां 4.12 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 25,598 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप जारी है। यहां इसके संक्रमण से अब तक 3.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3968 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.69 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,542 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,072 लोगों की मौत हुई है और 2.312 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2.37 लाख लोग संक्रमित हुए है तथा 27117 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.84 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 28,599 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.82 लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं तथा 8,428 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत और तुर्की सहित विश्वभर में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here