विदेश डेस्क
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या संख्या साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 55.88 लाख को पार कर गया है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से दुनियाभर में अब तक 350453 लोगों की मौत हुई है तथा 5588400 लोग संक्रमित हुए हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका दुनियाभर में पहले पायदान पर है, जबकि ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौत के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में इस महामारी से अब तक 16.81 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 98902 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना ने अब तक 3.92 लोगों को अपनी चपेट में लिया है तथा 24512 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप जारी है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 3.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3807 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3719 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 32955 लोगों की मौत हुई है और 2.31 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में कोविड-19 से अब तक 2.37 लाख लोग संक्रमित हुए है जबकि 27117 लोगों की मौत हो चुकी है।यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.83 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 28,533 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.81 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8,372 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत और तुर्की सहित विश्व के तमाम देशों में यह जानलेवा महामारी काफी तेजी फैल रही है।
इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…
दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…
स्टॉकहोमः आज यानी सात अक्टूबर से नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई। आज मेडिसिन या…
कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…
मुंबईः इजराइल-ईरान तनाव और चीन के प्रोत्साहन पैकेज के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार…
दिल्लीः ऐपल आईफोन 16 सीरीज नया अपडेट मिला है। इस फोन में सबसे बड़े अपडेट के तौर पर ऐपल इंटेलिजेंस…