प्रखर प्रहरी डेस्क

दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बीच एक सकारात्मक बात यह है कि कोरोना से  ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में इससे होने वाली मृत्यु की दर बहुत कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने 26 मई को संवाददाताओं को बताया कि देश में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर मार्च में  7.1 प्रतिशत  थी। दूसरे लॉकडाउन के समय यह 11.42 प्रतिशत हो गई थी। तीसरे लॉकडाउन के समय यह 26.69 पर पहुंची और चौथे लॉकडाउन के बाद अब यह 41.61 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य देशों की  औसत मृत्यु दर 6.45 प्रतिशत की तुलना  में भारत में मृत्यु दर बहुत कम है। 15 अप्रैल तक यह 3.3 प्रतिशत  थी जो अब घटकर  2.87 प्रतिशत हो गई है। विश्व के अन्य देशों में जहां प्रति लाख कोविड मरीजों की  69.9 हैं। वहीं भारत में यह 10.7  प्रति लाख है। विश्व में प्रति लाख होने वाली मौतें 4.5 है. जबकि भारत में यह  0.3 मौतें प्रति  लाख आबादी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here