प्रखर प्रहरी डेस्क
दिल्लीः दो महीने बाद नये दिशा-निर्देशों के साथ घरेलू यात्री विमान से आज से शुरू हो गई। दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 4.45 बजे रवाना हुई।
देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-643 ने टर्मिनल-3 से पुणे के लिए उड़ान भरी। यह एयरबस का ए320 विमान है। इसके सुबह सात बजे पुणे पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि तय समय-सारणी के अनुसार दिल्ली आने वाली पहली उड़ान स्पाइसजेट की एसजी-8194 होगी। यह अहमदाबाद से आ रही है। इसके आने का समय सुबह 7.45 बजे है। इसके बाद सुबह 7.55 बजे लखनऊ से इंडिगो की 6ई-769 फ्लाइट आयेगी।
आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन को पूरी तरह बंद कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 22 मार्च से ही बंद हैं। हालांकि इस दौरान मालवाहक उड़ानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री उड़ानों का परिचालन जारी था।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…