विदेश डेस्क

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। विश्वभर में अब तक 54 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं 3.45 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।        
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोविड-19 से 54,07701 लोग अब तक प्रभावित हुए हैं तथा 3,45,060 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। कोरोना से दुनियाभर में अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इसके कारण होने वाली मौत की बात करें, तो इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर, इंग्लैंड दूसरे नंबर पर इटली तीसरे नंबर पर है। अमेरिका में कोरोना से 16.44 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 97,720 लोगों की मृत्यु हुई हैं। ब्राजील में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 3.64 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 22,666 लोगों ने जान गंवाई है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 3.45 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 3541 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
ब्रिटेन में भी इस महामारी के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इससे 2.61 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 36,875 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 32,785 लोगों की मौत हुई है तथा और 2.30 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहीं स्पेन में कुल 2.36 लाख लोग अब तक इससे संक्रमित हुए है तथा 28,752 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1-83 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 28,370 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना से 1.81 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8,283 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत सहित विश्व के सभी देश में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here