Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 2013 में 80 वर्षीय जापानी पर्वतारोही युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर चढ़ने का कारनामा किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 25 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा (नूरजहां)से निकाह किया।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा (अब ओडिशा) तट के पास डूबा।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकी संघ का गठन किया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सर्विस की स्थापना हुई।
1985 – बंगलादेश में आये तूफान से 10 हजार लोगों की मौत।
1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पहली बार जीवित प्राणी के डीएनए को डीकोड किया।
2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी द्वारा भेजा गया फीनिक्स रोवर मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।
2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
2013- जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।
2017- ईरान ने तीसरा भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन कारखाना बनाया।
2017- श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 200 लोगों की मौत।
2019- कारोबारी सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
25 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1831 – प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म हुआ।
1886 – क्रांतिकारी, वकील एवं शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
25 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…