Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2013 में  80 वर्षीय  जापानी पर्वतारोही युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर चढ़ने का कारनामा किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 25 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा (नूरजहां)से निकाह किया।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा (अब ओडिशा) तट के पास डूबा।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकी संघ का गठन किया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सर्विस की स्थापना हुई।
1985 – बंगलादेश में आये तूफान से 10 हजार लोगों की मौत।
1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पहली बार जीवित प्राणी के डीएनए को डीकोड किया।
2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी द्वारा भेजा गया फीनिक्स रोवर मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।
2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।

2013- जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।
2017-  ईरान ने तीसरा भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन कारखाना बनाया।
2017- श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 200 लोगों की मौत।
2019-  कारोबारी सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

25 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1831 – प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म हुआ।
1886 – क्रांतिकारी, वकील एवं शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।

25 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1924- प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ।
  • 1933- त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन हुआ।
  • 1998- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन 1998 में हुआ।
  • 2005 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here