संवाददाताः कपिल भारद्वाज
नारनौलः हरियाणा में भिवानी, फरीदाबाद तथा पलवल मार्ग पर सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा। इसके अलावा रेवाड़ी तथा पंचकुला के लिए एक-एक अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएगी। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में 15 मई से परिवहन सेवा शुरू की जा चुकी है। इसमें रेवाड़ी, पंचकुला, दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम आदि मार्गों पर बसों का संचालन किया गया है।
नारनौल रोडवेज के डिपो निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने रविवार को बताया कि नारनौल डिपो से रेवाड़ी तथा पंचकूला आवागमन करने वाली सवारियों की संख्या अधिक होने के कारण दोनों मार्गों पर एक-एक अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। नारनौल बस स्टैंड से पहले रेवाड़ी के लिए सुबह साढ़े आठ बजे बस चल रही थी। इससे पहले एक अन्य बस सुबह साढ़े सात बजे से चलेगी। इसी प्रकार पंचकुला मार्ग के लिए जहां पहले सुबह साढ़े आठ बजे से बसों का परिचालने शुरू होता था, वहां अब सुबह आठ बजे एक अन्य बस चलेगी। वहीं सुबह आठ बजे ही पलवल तथा सुबह 8-30 बजे ही भिवानी के लिए रोडवेज बस चलेगी। फरीदाबाद के लिए भी नारनौल बस स्टैंड से सुबह 11-30 बजे तथा गुरुग्राम के लिए दोपहर एक बजे तथा तीन बजे रवाना होगी। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद ही यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। एक बस में 30 से अधिक यात्री नहीं बैठ सकेंगे। मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…