संवाददाताः कपिल भारद्वाज
चंडीगढ़ः हरियाणा में कोरोना से संक्रमित मरीजों के आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक इस जानलेवा विषाणु से 1131 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच थोड़ी से राहत भरी खबर यह रहे हैं कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है और प्रदेश के तीन जिले कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 64 कोरोना पॉजिटिव पाये गये।इनमें से 21 लोग हाल ही अमेरिका से लौटे हैं। वहीं हरियाणा में शनिवार को 44 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अब तक 750 लोग कोरोना के संक्रमण से छुटकारा पाने में कामयाब हुए हैं। राज्य में इस समय 364 कोरोना के संक्रिये मामले हैं।

हरियाणा में शनिवार को आए 64 नए पॉजिटिव केसः-
हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 64 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। नये मामलों में गुरुग्राम में 12 और फरीदाबाद में 10 मामले हैं। वहीं सोनीपत में तीन, पलवल में एक, पानीपत में सात, जींद में तीन, करनाल में एक, भिवानी में दो, हिसार में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अमेरिका से हरियाणा वापस आए 21 भारतीय भी कोरोना से संक्रमित हैं।

हरियाणा में 44 कोरोना संक्रमित ठी हुएः –

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित 44 लोग ठीक हुए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

हरियाणा में तीन जिले हुए कोरोना मुक्तः-
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच थोड़ी सी राहत की बात यह है कि प्रदेश तीन जिलों ने कोरोना से जंग जीत ली है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार नूंह कोरोना मुक्त हो चुका। नूंह में 65 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये हैं, जिन्हें अब ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा अंबाला और यमुनानगर भी कोरोना फ्री हो चुके हैं। अंबाला में 42 केस आए थे, जिनमें से 40 ठीक हो चुके और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जिलेवार कोराना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ाः-
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में कोविड-19 से अब तक प्रभावित हुए लोगों की स्थिति निम्नलिखित प्रकार से हैः-

जिला——————-संक्रमितों की संख्या

नूंह—————– 65

गुरुग्राम————262

फरीदाबाद———-195

पलवल—————-41

सोनीपत————–154

पंचकूला————– 26

अंबाला—————-  42

पानीपत——————53

करनाल——————-24

हिसार——————-12

झज्जर———————- 91

रोहतक——————— 15

सिरसा————————- 9

भिवानी————————- 8

यमुनानगर———————- 8

कैथल————————— 5

सिरसा————————- 9

कुरूक्षेत्र———————— 14

जींद—————————- 26

चरखी दादरी——————- 6

फतेहाबाद——————— 8

महेंद्रगढ़———————–21

रेवाड़ी———————— 11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here