प्रखर प्रहरी डेस्क

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के लगातार दूसरे दिन छह हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं। इस तरह से संक्रमितों की संख्या अब सवा लाख के पार पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 23 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के रिकॉर्ड 6654 नये मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही देश में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,25,101 हो गई है। इससे एक दिन पहले 6088 नये मामले सामने आये थे। वहीं इस जानलेवा विषाणु से देश में पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 3720 है। इस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच थोड़ी सी राहत भरी बात यह है कि इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3250 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। देश में अब तक 51784 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2940 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 44582 हो गई है। राज्य में इसके कारण अब तक 1517 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12583 लोग इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 14,753 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 98 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 7128 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात तीसरे नंबर पर है। यहां कुल 13268 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 802 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5880 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इस वैश्विक महामारी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 660 नये मामले दर्ज किये गये तथा रिकार्ड 14 लोगों की मौत की रिपोर्ट है। यहां अब तक 12,319 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा 208 पर पहुंच गया है। वहीं 5897 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों में यह संक्रमण काफी तेज से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here