Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्ली डेस्क

दिल्लीः आज के ही दिन 1984 में बछेन्द्री पाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंचने का कारनामा किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 22 मई को घटित हुईं घटनाओं परः-

1498 – वास्कोडिमा कालीकट के तट पर वहां के शासक (जमोरिन) से पहली बार मिले।
1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गई।
1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
1906 – राइट बंधुओं ने अपनी फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बंबई (अब मुंबई) में शिलान्यास।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1961- ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरू किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972- रिचर्ड निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।

1984- बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1990 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।
1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

2003- अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

2008- संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर (अब मंगलुरु) में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त, 158 लोगों की मौत।
2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।

22 मई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1772 – समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ।

1940- अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म हुआ।

1987- टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म  हुआ।

22 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह सूरी की मौत।
2011- प्रसिद्ध चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ एवं सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

19 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

21 hours ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago