विदेश डेस्क

दिल्लीः दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। विश्वभर में अब तक 50 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 3.29 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।
विश्व महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका की कोरोना के कारण बुरी स्थिति है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार यहां अब तक 15.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 93,439 लोगाें की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और यह इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 3.09 लाख लोग लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 2972 लोगों की मृत्यु हो हुई है। ब्राजील में भी कोरोना को संकट गहराता जा रहा है। यहां 2.92 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों के दौरान 888 मरीजों की मौत के बाद देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,859 हो गयी है। संक्रमण के मामले में ब्राजील का तीसरा स्थान है।
ब्रिटेन में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.50 लाख लोग प्रभावत हुए हैं तथा अब तक 35,786 लोगों की मौत हो चुकी है।
यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 32,330 लोगों की मौत हुई है और 2.28 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं स्पेन में 2.33 लाख लोग अब तक इससे प्रभावित हुए हैं तथा 27,888 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के कारण यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.82 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 28,135 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.79 लाख लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं तथा 8,144 लोगों की मृत्यु हुई है।
 इसके अलावा भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में यह संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here