इंटरटेनमेंट डेस्क
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्म निर्माता रणधीर कपूर का कहना है कि उनका परिवार हर दिन ऋषि कपूर को याद करता है।
रणधीर ने बताया कि परिवार ऋषि कपूर के जाने के ग़म से उबर रहा है। भगवान की हम पर कृपा है वो हमें इस दुख से लड़ने की ताक़त दे रहा है। हम उसे हर रोज़ मिस करते हैं। दोस्तों के मामले में, खाने के मामले में, फिल्मों के मामले में, परिवार के मामले में हम दोनों एक ही जैसे थे।
रणधीर ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यहां से लेकर विदेश तक के लोगों ने हमें ख़ूब प्यार दिया। हमारे पास मैसेजों की बाढ़ आ गई थी। कुछ लोगों ने तो ऋषि कपूर के साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। सबको रिप्लाई करना हमारे लिए मुमकिन नहीं था, लेकिन मैं अब सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और उनके फैंस से कहना चाहता हूं कि ऋषि को उनकी फिल्मों के लिए, उनकी मुस्कान के लिए और उनकी जिंदादिली के लिए याद रखें।
आपको बता दें ऋषि कपूर के निधन 30 अप्रैल को मुंबई में हो गया था। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे।
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…