Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1990 में हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। आइए एक नजर डालते हें देश और दुनिया के इतिहास में 20 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1293- जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।
1378- बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या हुई।
1498- भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा, कालीकट पहुंचा।
1609– विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873- सैन फ्रांसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को इसी दिन दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटेंट दिया गया।
1999- कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड दिया गया।
1902क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।
1927सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1965कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1990हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2000- जॉर्ज स्पेट फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री बने।
2001- अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2003पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

20 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1900- हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ।
1918- 1947 के भारत पाक-युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।

20 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1421- दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान का निधन हुआ।

1929- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख आंदोलनकारियों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ।
1932- भारत में गरम दल के नेता एवं क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन।
1957- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का निधन हुआ था।
1972- ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ का निधन।
2012- प्रसिद्ध मानव विज्ञानी एवं नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here