विदेश डेस्क

जेनेवाः डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दुनियाभर में अब तक 3,11,847 मौतें हुई हैं। प्रति लाख आबादी पर होने वाली मौत के हिसाब से देखा जाए तो यह 4.1 है। वहीं भारत के संदर्भ में यह आंकड़ा महज 0.2 है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में कोविड-19 से सर्वाधित प्रभावित होने वाले देशों में प्रति एक लाख की आबादी  पर मृत्यु दर निम्नलिखित प्रकार से हैः-

देश—————-कुल मौत——–प्रति एक लाख आबादी पर मृत्यु दर
अमेरिका———— 87180 ——————26.6
ब्रिटेन—————- 34636—————— 52.1
फ्रांस—————— 28059——————41.9
स्पेन——————- 27650—————— 59.2
ब्राजील—————–15633——————-7.5
बेल्जियम————— 9052——————- 79.3
जर्मनी—————— 7935——————-  9.6
ईरान——————–6988——————– 8.5
कनाडा——————- 5702 —————–  15.4
नीदरलैंड—————– 5680——————-  33.0
मैक्सिको—————— 5045——————- 4.0
चीन———————– 4645——————  0.3
तुर्की———————— 4140—————— 5.0
स्वीडन———————-3679—————— 36.1
भारत———————– 3163——————- 0.2

 वही डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से से संक्रमित होने वाली प्रति एक लाख आबादी की बात की जाए तो यह भारत इस मामले में दुनिया के अन्य देशों से बेहतर स्थिति में हैं। भारत में यह औसतन प्रति लाख 7.1, जबकि विश्व में यह औसत 60 मामले प्रति एक लाख है। विश्व स्तर पर मृत्यु दर 6.92 प्रतिशत है और हमारे देश में मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत के आसपास है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से विश्व के सर्वाधिक देशों में प्रति लाख आबादी पर संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या निम्नलिखित प्रकार है।

देश———————संक्रमितों की कुल संख्या————-प्रति लाख संक्रमित
अमेरिका——————-1,409452——————————431

रूस —————————281,752———————————195

ब्रिटेन———————— 240,165——————————–361

स्पेन————————–230,689——————————–494

इटली————————-224,760———————————372

ब्राजील————————–218,223———————————–104

जर्मनी————————– 174,335——————————-210

 फ्रांस——————————140,008—————————–209

ईरान——————————– 118,392————————–145

भारत———————————- 96,169—————————7.1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here