वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विश्वभर में अब तक 48 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुक हैं तथा 3.19 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व में कोरोना से अब तक 48.02 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3.19 लाख लोग की मौत हुई है। इस महामारी ने अमेरिका में खूब कहर बरपाया है। अमेरिका में कोरोना से 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 90 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में कोविड-19 से 15.09 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 90,340 की मृत्यु हुई है। कोरोना से होने वाली मौत के मामले में इग्लैंड अमेरिका के बाद दूसरे नबंर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 34876 लोगों की मौत हुई है तथा 2.48 लाख लोग इस महामारी से प्रभावित हुए हैं। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां इस संक्रमण से अब तक 2.91 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 2722 लोगों की मृत्यु हुई है।
यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 32007 लोगों की मौत हुई है और 2-26 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। स्पेन में कुल 2.32 लोग संक्रमित हुए है तथा 27709 लोगों ने जान गंवाई है।  यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.81लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 28242 लोंगों की मृत्यु हुई है। वहीं जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.76 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं और 8003 लोगों की मौत हुई है।
  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here