दिल्लीः विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किये गये ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में सरकार ने 12 और देशों को शामिल करने का फैसला लिया है और इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 19 मई को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मिशन के दूसरे चरण में फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स, केन्या, मॉरिशस, स्पेन, म्यांमार, मालदीव, मिस्र और श्रीलंका को भी शामिल किया गया है। इन देशों में फंसे भारतीयों को भी अब स्वदेश लाने के लिए उड़ानों की व्यवस्था की गई है। पहले इसके दूसरे चरण में 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार अब दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा।
उधर, एयर इंडिया ने नये देशों की उड़ानों को शामिल करते हुए नई समय-सारणी जारी की है जिसके अनुसार मिशन के तहत 13 जून तक यात्रियों को वापस लाया जायेगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…