विदेश डेस्क
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह संक्रमण प्रति दिन काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। दुनियाभर में अब तक 46.35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 3.12 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विश्व महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में कोविड-19 के कारण स्थिति काफी खराब है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार यहां पर 14.68 लाख लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं तथा 88754 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से होने वाली मौत के मामले में ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 34546 लोगों की मौत हुई है तथा 2.42 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने के मामले में रूस अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2.73 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 2537 लोगों की मृत्यु हुई है।
ब्राजील में भी यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में ब्राजील दुनियाभर में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक 2.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15 662 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश स्पेन, इटली और फ्रांस में भी कोरोना ने काफी कहर बरपाया है। स्पेन में अब तक 2.31 लाख लोग इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं तथा 27563 लोगों ने जान गंवाई है। इटली में कोरोना के कारण 31763 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 2.25 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहीं फ्रांस में इस महामारी से 27532 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 1.80 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। जर्मनी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां 1.76 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 7938 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अवाला दुनिया के तमाम देश में यह जानलेवा विषाणु काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और हर दिन इसके कारण हजारों लोगों की मृत्यु हो रही है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…