जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

16 मई का राशिफल

मेष- मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

वृष- आज आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय निवेश करने के लिए शुभ है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मिथुन- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

कर्क- आज काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- कोर्ट कचहरी के मामले में आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या- आज आपको अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

तुला- व्यापारी आज अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक- यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन एयर कंडिशनर, टीवी व कम्प्यूटर आदि खरीदना शुभ रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे।

धनु- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों मंे सुधार होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है।

मकर- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। धैर्य बनाए रखें। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुंभ- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य धारण करें सावधान रहें। प्रेमी-प्रमिका के लिए आज का दिन के लिए शुभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here