वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित होने के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने के मामले में भारत दुनियाभर में 11वें नबंर पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण के 3970 नए मामले दर्ज किये गये और संक्रमितों की संख्या अब 85,940 हो गई है। वहीं इस अवधि के दौरान 103 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2752 पर पहुंच गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 16 मई की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 85,940 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं तथा 2752 लोगों की मौत हुई है। वहीं 30,153 लोग इससे ठीक हुए हैं।
देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1576 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमितों की संख्या अब 29100 हो गई है। राज्य में अब तक 1068 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6564 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में देश का दक्षिणी राज्य तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 10,108 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 71 लोगों की मृत्यु हुई है। 2599 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। गुजरात में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 9931 हो गई है तथा इसके कारण अब तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4035 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में अब तक 8895 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 123 लोगों की मौत हुई है। 3518 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…