Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 2013 में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में कामयाबी हासिल की थी, जिसे मेडिकल की दुनिया में बड़ी सफलता माना गया। इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ी में चोट और आंख की रोश के इलाज की दिशा में उम्मीद जगी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 16 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर

1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या।

1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में आए भूकंप से लगभग 16 हजार लोगों की मौत।

1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू।

1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा की शुरुआत।

1929 – दुनिया भर में ऑस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत।

1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

1975 – सिक्किम देश का 22वां राज्य बना।

1991 – महारानी एलिजाबेथ द्बितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।

1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने।

1999 – दक्षेस का वर्ष 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराए जाने की घोषणा हुई।

2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।

2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को .खारिज कर दिया।

2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानि मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।

2014 – अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरौबी में हुए धमाके में करीब 12 लोगों की मौत।

2014- 16वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।

16 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1931- प्रसिद्ध राजनेता नटवर सिंह का जन्म हुआ।
  • 1933- प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म हुआ।

16 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः –

  • 1945- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन  हुआ।
  • 2014- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्यरूसी मोदी का निधन में हुआ।
Shobha Ojha

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

1 day ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

1 day ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

1 day ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

2 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

3 days ago