दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना प्रकोप देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान इस संक्रमण के संक्रमण के 3967 नए मामले सामने आने से देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 81970 हो गई है तथा अब तक इसके कारण 2649 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 15 मई की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 81,970 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं तथा 2649 लोगों की मौत हुई है। वहीं 27920 लोग इससे ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 27524 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 1019 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6059 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में देश का दक्षिणी राज्य तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 9674 लोग इससे प्रभावित हए हैं तथा 66 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 2240 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। गुजरात में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 9591 हो गई है तथा इसके कारण 586 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 2753 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक हो गई है । दिल्ली में अब तक 8470 लोग संक्रमित हुए हैं तथा नौ मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 115 पर पहुंच गया है। वहीं 3045 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…