विदेश डेस्क
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दुनियाभर में होने वाली मौत का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। अब तक इस जानलेवा विषाणु के कारण विश्वभर में 3.03 लाख लोगों की मौत हुई है तथा 44.45 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में इससे अब तक 85906 लोगों की मौत हुई है तथा 14.18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौत के मामले में इंग्लैंड अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 33693 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 2.35 लाख लोग इसकी चपेट आए हैं। वहीं कोरोना से संक्रमित होने के मामले रूस अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। रूस में कोविड-19 से अब तक 2.53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2305 लोगों की मौत हुई है। वहीं यूरोपीय देश इटली में कोरोना के कारण 31368 लोगों ने जान गंवाई है तथा 2.24 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। स्पेस में 2.30 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 27321 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना ने यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी खूब कहर बरपाया है। फ्रांस में कोरोना से 27428 लोगों की मौत हुई है। वहीं जर्मनी में 7884 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में जहां इससे 1.79 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं जर्मनी में 1.55 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। ब्राजील में इस महामारी ने 13999 लोगों की अब तक जान ले ली है और 2.04 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा इस जानलेवा विषाणु ने भारत सहित दुनिया के तमा्म देशों में तबाही मचाई है।
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…