बिजनेस डेस्क

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अप्रैल में भारतीय निर्यात 60.28  प्रतिशत गिरकर 10 अरब 36 करोड डॉलर रह गया है।
सरकार की ओर से 15 मई को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के कारण वैश्विकस्तर भारतीय उत्पादों के निर्यात में जबरदस्त गिरावट आई है। भारतीय निर्यात अप्रैल 2020 में महज  10 अरब 36 अरब डालर का रहा है।  पिछले वर्ष के इसी माह में यह 26.07  अरब डॉलर का था।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2020 में आयात में भी 58.68 प्रतिशत  की गिरावट आई है। अप्रैल 2020 में मजह  17.12  अरब डालर का आयात किया गया है। अप्रैल 2019 में यह 41 अरब 40 करोड डॉलर  था। इस तरह से अप्रैल 2020 में व्यापार घाटा छह अरब 78 करोड डॉलर का रहा है। वर्ष 2019-20  में अप्रैल के दौरान 15 अरब 33 करोड डालर का व्यापार घाटा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here