विदेश डेस्क
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना को प्रकोप दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 43.49 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 2.98 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका इस जानलेवा विषाणु से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 13.91 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 84,133 की मौत हो चुकी है। कोरोना से होने वाली मौत के मामले में ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 2. 31 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 33264 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।
रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में रूस अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 2.43 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2212 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। यूरोप में देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 31106 लोगों की मौत हुई है और 2.23 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में काेरोना से 2.29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 27104 लोगों ने जान गंवाई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.79 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 27077 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.75 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 7861 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा विश्व के तमाम देशों में भी यह संक्रमण इस समय कहर बरपा रहा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…