पटनाः बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना के 13 नये मामले सामने आने के कारण इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु के जो नये मामले सामने आये हैं, उनमें मुंगेर जिले में छह, बेगूसराय में चार, पटना में दो और औरंगाबाद में एक मामला शामिल है।
 स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 13 मई की देर रात आई रिपोर्ट में मुंगेर जिले के खड़गपुर में 23, 27, 28 एवं 34 वर्ष के चार, जमालपुर में 40 वर्ष का एक और फलका गुमटी में 45 वर्ष का एक, बेगूसराय जिले के गढ़पुरा में 38 एवं 45 वर्ष के दो, साहेबपुर कमाल में 18 और 37 वर्ष के दो, पटना जिले में खाजपुरा के बीएमपी-14 में 27 वर्ष की एक महिला एवं 51 वर्ष के एक पुरुष तथा औरंगाबाद जिले के पथरोट में 24 वर्ष के एक युवक के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नवादा जिले में नौ, भोजपुर एवं पटना में सात-सात, भागलपुर में छह, सीवान और बांका में चार-चार, सुपौल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास एवं खगड़िया में तीन-तीन तथा गोपालगंज में दो तथा पूर्वी चंपारण, लखीसराय, कैमूर एवं मधुबनी में एक-एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 940 हो गया था।  वहीं पटना के एनएमसीएच 56 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
कुमार ने बताया कि बिहार के अब सभी 38 जिले कोविड-19 से प्रभावित हैं। 122 मरीजों के साथ मुंगेर जिला राज्य का  सबसे प्रभावित होने वाला जिला है। इन संक्रमितों में से 64 स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज की मौत हुई है।  वहीं, पटना में 98 संक्रमितों में से 35,  नालंदा में 63 संक्रमितों में से 36 कोरोना को मात दे चुके हैं। बक्सर में मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जिनमें से 56 स्वस्थ हो गए हैं।

बिहार के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्न प्रकार हैः-

जिला————-संक्रमित—-मौत—–ठीक हुए

मुंगेर————-122——-01——-64

पटना————-98——–02——-35

नालंदा————-63——-00——-36

बक्सर————–59——-00——–56

रोहतास ——–75 ———-01——–41

सीवान———-38————00——–32

कैमूर———— 33————00——–24

गोपालगंज—— 24————00———17

बेगूसराय——–47————-00——–09

भोजपुर———– 28———–00———— 18

औरंगाबाद———18————00————11

भागलपुर———-34————00————-05

पूर्वी चंपारण——14————–01————00

मधुबनी———–31—————00————00

समस्तीपुर——- 11—————–00———–00
नवादा———– 24—————–00———03

सारण————10——————00———–06

अरवल————12—————–00————04

पश्चिम चंपारण—– 25—————00————03

जहानाबाद———- 21—————00————04

वैशाली—————04—————01———–02

मधेपुरा—————-09—————00———-02

गया——————–08—————00———-06

खगड़िया————– 31——————00———–00

दरभंगा————— 16——————-00————-00

मुजफ्फरपुर———– 15——————–00————-00

कटिहार————– 12———————00————-00

सहरसा————–11————————00————-00

शेखपुरा————-10————————-00————-00

किशनगंज———–09———————-00————00

बांका————– 11————————–00—————00

लखीसराय——–07———————–00————-07

 सुपौल——–07———————00————–00

अररिया———–05——————00—————–00

पूर्णिया————-04——————00—————–00

सीतामढ़ी———-07——————-01——————01

शिवहर————-04——————-00—————–00

जमुई—————09——————–00—————–00

कुल—————–386—————————07————————–386

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here