दिल्ली डेस्क
दिल्लीः देश में कोरोना के संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में इस वैश्विक महामारी के 3525 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा 122 लोगों ने जान गंवाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार यानी 13 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 74281 को कोविड-19 की चपेट में आए हैं तथा 2415 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 24386 लोग इससे ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। महाराष्ट्र इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस संक्रमण की चपेट में 24427 लोग आ चुके हैं तथा 921 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 5125 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।
देश का पश्चिम राज्य गुजरात कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दूसरे नंबर पर है। राज्य में अब तक 8903 लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 537 लोगों की मौत हुई है। वहीं 3246 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण स्थिति चिंताजनकर बनी हुई है। यहां अब तक 7639 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 86 लोगों की मौत हुई है। वहीं यहां अब तक 2512 लोग इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में भी करोना के कारण स्थिति तेजी से बिगड़ी जा रही है। यहां अब तक 8718 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 61 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 2134 लोग इससे ठीक हुए हैं। देश के अन्य राज्यों में भी यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…