Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1952 में स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र बुलाया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1643 – चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सैंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हो गयी।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1962 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 – डॉक्टर जाकिर हुसैन देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1989 – चीन में लगभग 2000 छात्रों ने तियानानमेन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
1998 – भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
2000 – मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता।
2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 लोग मारे गये।
2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदानकर्मियों की मौत।

13 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1901- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य का जन्म हुआ।
  • 1905- देश के  पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
  • 1917- प्रसिद्ध हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म हुआ।
  • 1918-‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म हुआ।
  • 1956- आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का जन्म में हुआ।

13 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1951-प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्याकार आर. के. नारायण का निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध चिकित्सक हेमलता गुप्ता का निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक एवं रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here